पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सोलर बैटरी एवं ई मित्र का सामान चोरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रिंटर, लैमिनेशन मशीन, बुफर सेट, मोरको डिवाइस, यूपीएस बॉक्स एवं दो बेटरियों को भी पार कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सूरौठ|हुक्मी खेड़ा गांव स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र से 9 मार्च की रात्रि को चोर 8 सोलर बैटरी एवं ई मित्र के सामान को चुरा ले गए। इस संबंध में ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी राजू लाल जाटव ने चोरी की रिपोर्ट सूरौठ थाने में दर्ज करवाई है। पुलिस ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 9 मार्च की रात चोर राजीव गांधी सेवा केंद्र में प्रवेश कर गए तथा वहां से 8 सोलर बैटरियों को चुरा ले गए।

इसके अलावा राजीव गांधी सेवा केंद्र में संचालित सत्यनारायण शर्मा की ई-मित्र की दुकान से दो प्रिंटर, लैमिनेशन मशीन, बुफर सेट, मोरको डिवाइस, यूपीएस बॉक्स एवं दो बेटरियों को भी पार कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खबरें और भी हैं...