पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Karauli News Rajasthan News Students Honored By Organizing Annual Festival

वार्षिक उत्सव का आयोजन कर विद्याथियों को किया सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

करौली| गत दिनों राउप्रा विद्यालय मनोहरपुरा में वार्षिक उत्सव मनाया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीईईओ सैमरदा सीता गुप्ता व प्रशांत पाल थे और अध्यक्षता पुष्पा मीणा ने की। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने छात्र-छात्राओं से कहा कि परीक्षाओं में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपने माता-पिता, विद्यालय व जिले का नाम रोशन करें। वहीं कार्यक्रम के बाद अतिथियों ने विद्याथियों पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सैमरदा सरपंच प्यारे लाल, जलधारी मीणा, आरती देवी सैनी, रघुराज पाल, हरिओम पाल व सतीश शुक्ला आदि उपस्थित थे। इससे पूर्व विद्यालय स्टाफ ने अतिथियों का माला-साफा पहनाकर स्वागत किया।
खबरें और भी हैं...