जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं
कलेक्टर डॉ.मोहन लाल यादव ने कहा कि आम जन सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उनका अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इसके साथ ही उन्होंने इस मौके पर ग्रामीणों की जन समस्याएं सुन संबंधित अधिकारी को समाधान के निर्देश दिए।
कलेक्टर डा.यादव बुधवार को करौली पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सायपुर में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से कह रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को आमजन को जानकारी बहुत ही आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों से इस प्रकार के आयोजन में भाग लेने के साथ संबंधित विभागों से जानकारी लेकर उनका अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि सरकार का रात्रि चौपालों का मुख्य उद्देश्य जन कल्याणकारी योजना की जानकारी लोगों तक पहुंचाना एवं योजनाओं से वंचित वास्तविक हकदारों को लाभांवित करना है।
उन्होंने ग्रामीणों ने वृद्ध जनों की देखभाल करने, आपसी भाईचारा अपनाने के साथ-साथ सरकारी भूमि पर अतिक्रमण नहीं करने एवं रास्तों को चौड़ा रखने की अपील की। उन्होंने ग्रामीणों को चिकित्सा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, आंगनबाड़ी केन्द्रों पर उपलब्ध सुविधाओं, पशु टीकाकरण, बालिकाओं के लिए संचालित योजनाओं, श्रम विभाग, बालिका शिक्षा, पालनहार योजना आदि की संबंधित विभाग के अधिकारियों ने जानकारियां दी। कलेक्टर ने विद्युत निगम के अधिकारियों को दहमोली से कीरतपुरा के टूटे हुए बिजली के खम्भों को दुरूस्त करने, सायपुर से रघुवंशी तक ढीले तारों को ठीक करने एवं लंबित घरेलू कनेक्शनों को जारी करने के साथ-साथ जलदाय विभाग के अधिकारियों को खराब पड़े हैण्डपंपों को चालू करवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी जिला परिषद राजेन्द्र सिंह चारण, उपखण्ड अधिकारी करौली देवेन्द्र सिंह परमार, विकास अधिकारी नीरज शर्मा, सरपंच मुनेशी देवी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
कराैली| सायपुर में रात्रि चाैपाल काे संबाेधित करते कलेक्टर व उपस्थित ग्रामीण।