- Hindi News
- National
- Kariri News Rajasthan News The Administration Broke The Way For Illegal Mining
अवैध माइनिंग के लिए बनाया रास्ता प्रशासन ने तोड़ा
घग्गर नदी में माइनिंग के प्राइवेट ठेकेदारों द्वारा गांव भांखरपुर के समीप घग्गर नदी में पाइपें डालकर बनाया गया अवैध रास्ता आखिरकार ड्रेनेज एवं माइनिंग विभाग ने तोड़ ही डाला। घग्गर नदी में हफ्ते के भीतर महकमों द्वारा तोड़ा गया यह दूसरा अवैध रास्ता है। इससे पहले 5 मार्च को बोहड़ा और बोहड़ी के समीप घग्गर नदी में इस प्रकार बनाया गया अवैध रास्ता विभाग ने गांव रामपुर कलां की तरफ से जेसीबी मशीन की मदद से तोड़ डाला था। इस रास्ते के लिए पानी में बिछाए गए करीब एक दर्जन पाइप उखाड़ डाले गए थे।
भांखरपुर में हाइवे पुल और रेलवे पुल के बीच त्रिवेदी कैंप के निकट नदी पार जाने के लिए घग्गर नदी में मिट्टी व पाइप डालकर अवैध रास्ता बनाया गया था। इस रास्ते से नदी पार माइनिंग की अधिकृत साइट तक भारी वाहनों की आवाजाही हो रही थी परंतु रास्ते के लिए ड्रैनेज विभाग से भी कोई मंजूरी नहीं ली गई। विभाग द्वारा
इसके खिलाफ मुबारिकपुर पुलिस में शिकायत भी दी गई थी, लेकिन पुलिस
ने कोई केस दर्ज नहीं किया।
आज सुबह बारिश के बीच माइनिंग विभाग के एसडीओ लखबीर सिंह, जेई नरिंदर, डेनेज विभाग के जेई निशांत व प्रदीप समेत टीम ने जेसीबी की
मदद से नदी में डाले गए पाइप उखाड़ने शुरू किए। निशांत के अनुसार रास्ते
के लिए परमिशन तो एकतरफ, अप्लाई तक नहीं किया गया। जेसीबी की मदद से करीब 40 पाइप उखाड़कर जब्त कर लिए गए। उन्होंने बताया कि इससे
पहले बोहड़ा बोहड़ी की ओर रामपुर कलां से आने का रास्ता तोड़ दिया गया है।
घग्गर नदी में भांखरपुर के समीप अवैध माइनिंग के लिए तैयार किए गए अवैध रास्ते को डिस्मेंटल करती मशीनें। टीम ने आगे भी अवैध माइनिंग पर सख्ती दिखाने को कहा।