पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Karauli News Rajasthan News The Remaining Six Accused In The Three Year Old Case Should Also Be Arrested Soon

तीन वर्ष पुराने प्रकरण में शेष छह आरोपितों की भी शीघ्र गिरफ्तारी हो

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पीड़ित पक्ष ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

कम समय में जमाधन दो गुना करने का लालच देकर हिंडौन शहर के सैंकडों निवेशकों से 65 लाख रुपए हड़पकर भाग जाने वाली एक चिटफंड कंपनी के खिलाफ दर्ज मामले में पुलिस ने अभी तक छह आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया है।

इस मामले में पीडित पक्ष के धीरज सिंह व सुलेमान खान ने पुलिस अधीक्षक से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि तीन साल पूर्व हिंडौन कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 164/17 में नामजद दस आरोपित थे, जिनमें से पुलिस ने चार को तो पकड़ लिया, मगर अभी छह आरोपित गिरफ्तार नहीं हो सके हैं। इस मामले में पुलिस अनुसंधान अधिकारी को आरोपितों का पता व मोबाइल नंबर आदि की जानकारी सहित अपेक्षित सहयोग करने की भी बात कही है।

इस पर एसपी ने मामले में शीघ्र ही कार्यवाही करने के संबंधित पुलिस अधिकारी को निर्देशित किया है।

कस्बाशहर के किले का ड्रोन से वीडियो वायरल, लोगों में चर्चा

कस्बाशहर|नादौती तहसील के गांव कस्बाशहर के धीरज सिंह राजपूत द्वारा शाबिर खांन की शादी में डोर्न के द्वारा शहर के किले की वीडीओ हुई वायरल जिससे गांव में आपसी चर्चा का विषय बना हुआ है ड्रोन जब किले के ऊपर से उड़ा तो कौतूहल बना रहा जो कि देखने लायक था । किले का पहली बार डोर्न से धीरज सिंह राजपूत द्धारा किले का वीडीओ शूट किया गया वह वायरल हो गया वही ग्रामीणों मे इससे खुशी का माहौल है । यह एक अदभुत नजारा देखने को मिला है । कई ग्रामीण पंकज जांगिड़,विजय गोयल,महेन्द्र सिंह,पुष्पेन्द्र सिंह,उत्तम गौड़,टोनी बना,सोनू,मोनू आदि कईयों ने इसे एक अनोखा नजारा देखने मिला जिसे किले की शोभा देखते ही बन रही है । इसे लेकर सभी ने खुशी का इजहार किया है।

खबरें और भी हैं...