- Hindi News
- National
- Kariri News Rajasthan News The Young Man Who Was Stuck In The Wheels Of The Truck And Pulled For One Km Both Died
ट्रक के पहियों में फंसकर एक किमी तक घिसटते रहे युवक, दोनों की मौत
राजापुरा के युवक ने नीमनकापुरा के बाइक सवार से ली थी लिफ्ट
नीमनकापुरा के मृतक रामकेश गुर्जर के परिजन नंगूराम गुर्जर, दिनेशचंद, दरब सिंह आदि ने बताया कि रामकेश गुर्जर(32) पुत्र बैनी सिंह बाइक से घरेलू कार्य से हिंडौन जा रहा था। रास्ते में ही गांव राजापुरा आता है। राजापुरा का निवासी बीएससी का छात्र विजयराम जाटव(25) पुत्र हरिसिंह जाटव भी हिंडौन में किसी कोचिंग में आ रहा था और उसने रामकेश गुर्जर से हिंडौन के लिए बाइक पर लिफ्ट मांगी थी। ऐसे में दोनों ही बाइक से हिंडौन आ रहे थे। रास्ते में भंगों के पास एक ट्रक के चालक ने लापरवाही बरतते हुए दोनों को कुचल दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस व परिजन पहुंच गए। 108 एम्बूलेंस से दोनों को लहूलुहान अवस्था में हिंडौन के अस्पताल में भर्ती कराया। सदरथाना प्रभारी विजय सिंह छोंकर, एएसआई जगदीश सिंह आदि अस्पताल पहुंच गए और पूरे मामले की जांच की। डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित
कर दिया।
विजयराम पढ़ रहा था एक साल पूर्व ही हुआ था विवाह
सड़क हादसे में दोनों ही मृतक बीपीएल परिवार से है। राजापुरा के निवासी मृतक के पिता हरिसिंह जाटव ने बताया कि िवजयराम जाटव बीएससी की पढ़ाई कर रहा था। उसकी एक साल पूर्व ही किरवाडा की रिकेश देवी के साथ शादी हुई थी, लेकिन अभी गोना नहीं हुआ था। रिकेश देवी की हाथों की मेहंदी भी नहीं सूखी थी कि उसकी मांग का सिंदूर उजड गया। जबकि नीमनकापुरा के रामकेश गुर्जर की शादी 2014 में तातियाकानंगला(बयाना) की सुमन देवी के साथ हुआ था।
ग्रामीणों ने ट्रक चालक का किया पीछा
दुर्घटना के बाद मौके पर काफी ग्रामीण एकत्र हो गए। इस दौरान टक्कर मारकर फरार हुए ट्रक चालक को पकड़ने के लिए कई ग्रामीणों ने बाइक आदि से पीछा भी किया, लेकिन हाथ नहीं लगा। कुछ ही दूरी पर ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर भाग निकला। ग्रामीण दरब सिंह, राजाराम, विक्रम, श्री पंडित, रोहिताश आदि ने बताया कि ट्रक का पीछा करते समय ट्रक चालक ने ट्रक रोकने के बजाय ग्रामीणों को भी टक्कर मारने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने दूर होकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और ट्रक चालक की पहचान भी कर ली है। इस मामले में अभी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
अस्पताल में मचा कोहराम
दो युवकों की मौत की सूचना पर परिजनों के साथ दोनों ही गांवों के काफी ग्रामीण अस्पताल में एकत्र हो गए। परिवार के लोगों एवं महिलाओं का रुदन मच गया। नीमनकापुरा का मृतक रामकेश गुर्जर तो बाहर मार्बल ठेकेदारी का कार्य करता था और होली के त्यौहार पर ही गांव आया था।
घरवालों ने नहीं दी रिपोर्ट
सदरथाना प्रभारी विजयसिंह छोंकर का कहना रहा कि हादसा दर्दनाक हुआ। ट्रक को जब्त कर लिया है। अभी तक परिजनों की ओर से ट्रक चालक के खिलाफ कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है। पुलिस ने ट्रक चालक की पहचान कर ली है। शीघ्र ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
विजयराम जाटव।
अन्य ग्रामीणों को भी कुचलने का प्रयास, चालक फरार, वाहन जब्त
हिंडौन सिटी (ग्रामीण)|शनिवार को भंगों गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसे में दो गांवों के दो युवकों की मौत हो गई। नीमनकापुरा व राजापुरा के दो युवक बाइक से हिंडौन आ रहे थे। रास्ते में भंगों के पास ट्रक चालक ने लापरवाही बरतते हुए बाइक को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक की गति इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार युवक बाइक के साथ ट्रक के नीचे करीब एक किमी तक घसीटते चले गए। ट्रक चालक लहुलुहान अवस्था में दोनों युवकों को छोड़कर फरार हो गया। इस दौरान काफी ग्रामीण एकत्र हो गए। जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 108 एम्बूलेंस से दोनों को हिंडौन के राजकीय अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जवान युवकों की मौत से दोनों की प|ियों की मांग उजड़ने के साथ बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाने से परिजनों सहित दोनों गांवों में शोक की लहर है। सदरथाना प्रभारी विजय सिंह छौंकर का कहना रहा कि इस मामले में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई हैं। पुलिस ने ट्रक चालक की पहचान कर ली है।
रामकेश गुर्जर
हिंडौन सिटी| पोस्टमार्टम कराकर शव को गांव ले जाते परिजन।