- Hindi News
- National
- Kariri News Rajasthan News This Term Ends With The Meeting Of Zirakpur Mc House
जीरकपुर एमसी हाउस की मीटिंग के साथ इस टर्म का कार्यकाल समाप्त
पार्षदों ने रखे अपने-अपने वार्डों के एजेंडे...इस मीटिंग में उन एजेंडों पर बात की गई जो पहले ही पिछली मीटिंग्स में पास गए और उन पर वर्क ऑर्डर भी जारी किए गए हैं। पार्षदों ने एमसी के अफसरों से कहा कि जो भी डेवलपमेंट के एजेंडे पास किए गए हैं, उन पर बिना किसी सियासी दबाव के काम होना चाहिए। हरेक वार्ड से सड़कों को बनाने, स्ट्रीट लाइट्स, स्ट्रे कैटल समेत डेवलपमेंट के सभी मुद्दों पर वर्क ऑर्डर जारी किए गए हैं। खासकर शहर की सड़कों को बनाने के लिए अधिकारियों को कहा कि वे पब्लिक के हित में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। इसलिए सड़कों का काम समय पर पूरा करें। मीटिंग में पार्षद मनीषा मलिक, जगदेव सिंह पीरमुछल्ला, जगतार सिंह टिवाणा, भुपिंदर सिंह, परवीन शर्मा, हनुमंत बहुगुणा, सुरिंदर छिंदा, शकुंतला आर्य मौजूद रहे।
जीरकपुर एमसी हाउस की मीटिंग शनिवार को प्रधान कुलविंदर सोही की अध्यक्षता में हुई। इस टर्म का यह आखिरी दिन मीटिंग के साथ पूरा किया गया जिसमें विभिन्न वार्डों की डेवलपमेंट्स को
लेकर बात की गई। इसमें सबसे बड़ी बात यह रही कि नगर
परिषद जीरकपुर की सीनियर उपप्रधान परमजीत कौर सोढी ने जीरकपुर शहर में बड़े हॉस्पिटल की मांग की।
उन्होंने कहा कि उनके वार्ड में कुछ एरिया नेशनल हाईवे से जुड़ा हुआ है। इस एरिया में स्वास्थ्य विभाग काे बड़े हॉस्पिटल के लिए जगह उपलब्ध कराई जानी चाहिए। इस पर जगह देने के लिए कुछ सुझाव भी दिए गए लेकिन अभी फाइनल नहीं हुआ कि जगह कहां दी जाएगी। जीरकपुर शहर में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर बहुत काम किया जाना है। ढकोली के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर से अब करीब 3 लाख की आबादी काे स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। स्वास्थ्य विभाग भी चाहता है कि यहां शहर में नेशनल हाईवे से जुड़ी अच्छी लोकेशन में जगह मिले ताकि 50 बेड तक का हाॅस्पिटल बनाया जा सके। एमसी प्रधान कुलविंदर सोही ने इस टर्म की आखिरी मीटिंग में हॉस्पिटल को जगह देने के
प्रस्ताव पर कहा कि हमारी कोशिश रहेगी कि आगे भी शहर के हित में जो भी सकारात्मक काम हमसे होगा, हर हाल में करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले 5 सालों में जीरकपुर शहर मेंे डेवलपमेंट के कई काम किए गए।
पंजाब सरकार बदलने के बाद कुछ राजनीतिक कारणों की
वजह से जीरकपुर शहर में
विकास कार्यों को करने में अड़चनें आई लेकिन कुल मिलाकर
माहौल ठीक रहा। हमारी कोशिश है कि सरकार किसी की भी
हो, हम सब को अपने शहर और देश के हित के लिए सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। काम करने वालों को ही पब्लिक सपोर्ट
करती है। हमने अपने पांच सालों में जीरकपुर शहर के लिए जितने भी एजेंडे तय किए, उनको पूरा करने की कोशिश की।
रविवार को जीरकपुर एमसी हाउस की मीटिंग प्रधान कुलविंदर सोही की अध्यक्षता में आयोजित की गई।