पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kariri News Rajasthan News Twenty Youth Attacked Woman Due To Old Enmity Injured

पुरानी रंजिश के चलते बीस युवकों ने महिला पर किया हमला, घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{गांव हंडेसरा का मामला पुलिस ने महिला के बयान लेकर शुरू की कार्रवाई

नजदीकी गांव हंडेसरा में स्टूडेंट्स की पुरानी रंजिश के चलते एक एक युवक के घर पर करीब बीस युवकों ने डंडों व तेजधार हथियारों के साथ महला किया। उन्होंने घर के आंगन में खड़ी वरना कार के सारे शीशे तोड़े और घर के दरवाजे खिड़कियों के शीशे भी। इस दौरान 45 महिला जख्मी हो गई जिसे डेराबस्स्ी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी देते हुए तफ्तीश अफसर एएसआई सुलखन सिंह ने बताया कि जख्मी महिला 45 वर्षीय सुनीता प|ी निरमैल सिंह वासी हंडेसरा ने अपने बयान में कहा है कि उसके घर पर शनिवार रात साढ़े आठ बजे करीब बीस युवकों ने डंडे, तलवारों व अन्य हथियारों के साथ हमला कर दिया। वह मेन गेट बंद करने आई तो ये युवक उसके बेटे मनदीप का पता पूछने लगे। सुनीता ने बताया कि उसके घर व कार के सारे शीशे तोड़ डाले। उनसे बीच बचाव के प्रयास में वह जख्मी हो गई। हमलावरों में कुछ युवक गांव नगला और हंडेसरा के भी शामिल थे। उसका बेटा मनदीप एसडी कॉलेज, अंबाला कैंट में पड़ता है जिसके साथ कुछ युवकों की दो बार पहले भी लड़ाई हुई थी। इसी रंजिश के चलते उसके घर को निशाना बनाया गया।

कार के टूटे हुए शीशे।

जख्मी महिला सुनीता।

खबरें और भी हैं...