- Hindi News
- National
- Sapotara News Rajasthan News Two Miscreants Firing In Bukna Young Man Survived
बूकना में दो बदमाशों ने की फायरिंग, युवक बचा
ग्राम पंचायत बूकना में बुधवार की शाम मोटर साईकिल सवार दो युवकों ने अवैध देशी कट्टा से फायर कर दिया। जिससे एक युवक बाल-बाल बच गया। पुलिस के अनुसार रामखिलाड़ी उर्फ खिल्ली पुत्र किल्या मीणा ने आरोप लगाया कि बुधवार की शाम को वह मंदिर के पास की दुकान पर कई लोगों के साथ बैठा हुआ था। इस दौरान मनीष नाम के व्यक्ति के पास ग्राम पंचायत गज्जूपुरा के गांव ड़ाबिर के उमेश मीणा का फोन आया तथा गाली-गलौंच करने लग गया। मोबाइल पर उसके द्वारा मना करने पर आरोपी द्वारा उसके गांव व स्थान का पता पूछा गया। तत्पश्चात आरोपी उमेश मीणा व एक अन्य युवक मोटर साईकिल से बूकना गांव आया तथा अवैध कट्टे से फायर झोंक दिया। उमेश द्वारा फायर करने पर उसकी गोली बगल से निकलने के साथ दीवार पर जाकर लग गई, जिससे वह बाल-बाल बच गया। फिर आरोपी बाइक से भाग छूटे। पुलिस ने जानलेवा हमले के साथ 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।