पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Karauli News Rajasthan News Use Alcohol Containing Sanitizer Or Soap To Wash Hands

हाथ धोने के लिए अल्कोहल युक्त सेनेटाइजर या साबुन का प्रयोग करें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यहां करौली मार्ग स्थित अभय विद्या मंदिर स्कूल परिसर में शुक्रवार को अभयानंद ट्रस्ट एवं जिला अंधता निवारण समिति के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ। शिविर में 444 मरीजों की आंखों की जांच करते हुए 280 मरीजों को ऑपरेशन योग्य पाए जाने पर भर्ती किया गया है।

ट्रस्ट अध्यक्ष रमेश नथोलीपुरा एवं शिविर संयोजक राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि शिविर के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सीएमएचओ डॉ. दिनेश मीना थे। इसके अलावा बाबा रामदेव के निजी सचिव अजय आर्य, पीएमओ नमोनारायण मीना, डॉ. गोपेश भारद्वाज, डाॅ. मोनिका बंसल आदि मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सीएमएचओ डॉ. दिनेश मीना ने कहा कि ट्रस्ट की ओर से 45 वर्षों से नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अब तक 12 हजार 336 मरीजों की आंखों का मोतियाबिंद ऑपरेशन किया जा चुका है। इस अवसर पर डिप्टी सीएमएचओ डॉ. ओपी बैरवा ने ग्लूकोमा के बारे में विस्तार से जानकाराी दी।

महस्वा के नशा मुक्ति शिविर
में 50 मरीज हुए लाभान्वित


श्रीमहावीरजी ग्रामीण| पीएससी महस्वा में शुक्रवार को क्षेत्र में बढ़ रहे नशे जैसी बुराई को समूल नष्ट करने हेतु नशा मुक्ति शिविर का आयोजन हुआ।शिविर मे प्रचार प्रसार करने वाले डॉक्टर बाबू लाल मीणा ने बताया कि पीएससी पर आयोजित शिविर में क्षेत्र के स्मैक, शराब, भांग, गांजा, बीड़ी, तंबाकू गुटखा आदि के नशे की लत से परेशान 50 मरीजों का करौली के मनोचिकित्सक प्रेमराज मीणा करौली द्वारा रोगियों की जांच कर निशुल्क दवाई दी गई है।वहीं शिविर इंचार्ज डॉ प्रेमराज मीणा एवं शिविर में अधिक से अधिक मरीज लाभान्वित हो इसके लिए पिछले दिनों से प्रचार प्रसार कर रहे डॉक्टर बाबूलाल मीणा का ग्रामीणों ने स्वागत किया ।

444 की नेत्र जांच, 280 ऑपरेशन के लिए भर्ती

कोरोना वायरस को लेकर ब्लॉक चिकित्सा कार्यालय में निजी चिकित्सकों की बैठक

कार्यालय संवाददाता | हिंडौन सिटी

कोरोना वायरस को लेकर शुक्रवार को ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में शहर के निजी नर्सिंग होम संचालकों की एक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओपी बैरवा ने की। कोरोना वायरस की उत्पत्ति चीन के वुहान शहर में हुई। कोरोना वायरस एक तेजी से फैलने वाली बीमारी है। इस बीमारी से बचाव ही उपचार है। इसके लक्षणों को बुखार, खांसी व जुकाम आदि शामिल होते हैं। इस बीमारी से कैंसर पीडित, वृद्ध, सांस व ब्लड प्रेशर के मरीज ज्यादा प्रभावित होते हैं। इस बीमारी से बचाव के लिए बार-बार हाथ धोने की आदत डालनी चाहिए। हाथ धोने के लिए अल्कोहल से युक्त हैंड सेनीटाइजर या साबुन एवं पानी का प्रयोग करना चाहिए। हाथ धोने से कोरोना के वायरस का फैलने का खतरा कम हो जाता है। हर किसी व्यक्ति को मास्क लगाने की आवश्यकता नहीं है। जिसको जुकाम खांसी हो ऐसे व्यक्ति को मास्क लगाना चाहिए तथा मास्क लगाने के बाद बार-बार हाथ से उसे छूना नहीं चाहिए।

हिंडौन सिटी| निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के उद्‌घाटन समारोह में माैजूद अतिथि व मरीज।
खबरें और भी हैं...