पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Karauli News Rajasthan News Villagers Demanded Temple Committee President To Build Enicut Near Gambhir River

ग्रामीणों ने मंदिर कमेटी अध्यक्ष से गम्भीर नदी के पास एनिकट निर्माण की मांग की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्रीमहावीरजी ग्रामीण| श्रीमहावीरजी कस्बे के ग्रामीण गुरुवार को हरिचरण पटेल के नेतृत्व में एकत्रित होकर मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल से मिले और उन्हें गम्भीर नदी पर राज्य सरकार द्वारा बनाये जा रहे एनिकट के लिये उपयुक्त स्थान का अवलोकना करते हुए बताया कि ढलान वाले पुल की ऊंचाई बढ़ने से पानी की रुकावट होने से कस्बे में पानी की समस्या का समाधान होगा। अध्यक्ष कासलीवाल ने ग्रामीणों से कहा कि वे जलदाय विभाग के मंत्री से मिलकर ग्रामीण के बताये स्थान पर एनिकट निर्माण बनवाने की मांग रखेंगे। ग्रामीण का एक प्रतिनिधि मण्डल हरिचरण पटेल के नेतृत्व में श्रीमहावीरजी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष के श्रीमहावीरजी आने पर उनसे मिला और उन्हें साथ लेकर गम्भीर नदी के तट शांतिवीर नगर रोड वाले ढलान के पास एनिकट निर्माण में सहयोग कर सरकार को उपयुक्त स्थान चिन्हित कर भेजने की मांग रखी। ग्रामीणों ने बताए स्थान को उपयुक्त मानते हुए अध्यक्ष ने राज्य सरकार से तुरन्त चिन्हित स्थान पर ही एनिकट का निर्माण करवाने का आश्वासन दिलाया।
खबरें और भी हैं...