- Hindi News
- National
- Masalpur News Rajasthan News Water Supply Stalled In Barpura For Four Months
बड़ापुरा में भी चार माह से जलापूर्ति ठप
मासलपुर| पंचायत भावली के गांव बड़ापुरा में पेयजल समस्या से परेशान महिलाओं ने खाली बर्तनों को लेकर खाली पड़ी टंकी के पास प्रदर्शन किया। ग्रामीण चकोल्या मीना ने बताया कि गांव की नलकूप बंद पड़ी है। पेयजल टंकी में चार माह से पानी नहीं पहुंच रहा है। ग्रामीणों को दूसरे गांव के खेतों पर स्थित निजी नलकूप से पानी की आपूर्ति करनी पड़ रही है। इस मामले में गत दिनों तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया तथा कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। पेयजल समस्या का समाधान नहीं हाेने पर तहसील कार्यालय मासलपुर पर धरना शुरू किया जाएगा।
मासलपुर| बड़ापुरा में पानी के लिए प्रदर्शन करती महिलाएं।