- Hindi News
- National
- Gudhachandraji News Rajasthan News Water Supply Stalled In Gudhachandraji For Four Days Women Protest
गुढ़ाचंद्रजी में चार दिन से जलापूर्ति ठप, महिलाओं ने किया प्रदर्शन
कस्बे के माली मोहल्ला में विगत चार दिनों पेयजल संकट से परेशान महिलाओं ने गुरुवार जलदाय विभाग के उच्च अधिकारियों के खिलाफ को खाली बर्तनों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के उपरांत महिलाओं ने उपखंड अधिकारी कैलाश चन्द शर्मा को ज्ञापन भेजकर मोहल्ले में शीघ्र पेयजल व्यवस्था सुचारू करने की मांग की।
माली मोहल्ला निवासी दिनेश सैनी, मोहन लाल सैनी, राम बाई सैनी ने बताया कि माली मोहल्ला में विगत चार दिनों नलों में पानी नहीं आ रहा। जलदाय विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया जिससे लोगों को पेयजल के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल संकट से परेशान महिलाओं ने गुरूवार जलदाय विभाग के उच्च अधिकारियों के खिलाफ को खाली बर्तनों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के उपरांत महिलाओं ने उपखंड अधिकारी कैलाश चन्द शर्मा को ज्ञापन भेजकर मोहल्ले में शीघ्र पेयजल व्यवस्था सुचारू करने की मांग की।
नलकूप की मोटर खराब हो गई
माली मोहल्ले में नलकूप से सीधी पेयजल सप्लाई की जाती है। चार दिन पूर्व नलकूप की मोटर खराब हो गई थी। इस कारण माली मोहल्ले में पेयजल सप्लाई गड़बड़ाई हुई है। जल्द ही नलकूप की मोटर बदलवा कर पेयजल सप्लाई सुचारू कर दी जाएगी।
घनश्याम मीना, कनिष्ठ अभियंता, जलदाय विभाग
गुढ़ाचंद्रजी| पानी के लिए खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन करती महिलाएं।