पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बसों में महिलाओं की भीड़, अतिरिक्त बसें चलाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को राेडवेज बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा करवाई गई। इस कारण विभिन्न मार्गों पर चलने वाली बसों में पुरुषों की तुलना में महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। कई महिलाओं ने धार्मिक स्थानों पर भ्रमण कर रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा का लाभ उठाया। दूसरी ओर करौली से जयपुर जा रही एक रोडवेज बस का हिंडौन में टायर पंक्चर हो गया। बस में 50 से अधिक सवारियां थी। जिनमें महिलाओं की संख्या अधिक थी। ऐसे में महिलाओं को बस से उतार दिया और परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में यात्रियों को दूसरी बस उपलब्ध कराकर जयपुर के लिए रवाना किया गया।

8 मार्च शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोडवेज बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा करवाई। ऐसे में बसों में महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। आगार प्रबंधक विष्णु कुमार ने बताया कि महिलाओं को परेशानी नहीं हो, इसलिए कई मार्गों पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया। करौली व कैलादेवी मार्ग पर चलने वाली बसों में महिला यात्रियों की संख्या अधिक रही।

महिला दिवस पर महिलाओं को निशुल्क यात्रा कराए जाने को लेकर बस स्टैंड पर बस आने पर महिलाओं में धक्का-मुक्की भी देखने को मिली। जैसे ही कोई बस आकर रुकती, वैसे ही इंतजार में खड़ी महिलाएं सीट पाने की जुगत में बस में सवार होने लगती। ऐसे में कई महिलाओं में आपसी नोंक-झाेंक भी हो गई। जिन महिलाओं को बस के गेट से होकर अंदर जाने को जगह नहीं मिली, उन महिलाओं ने ड्राईवर सीट की खिडकी को निशाना बनाते हुए वहां से होकर बस के अंदर प्रवेश किया। इसके अलावा कई युवतियों ने बस की खिड़की में होकर अंदर प्रवेश किया।

आकर रुकती, वैसे ही इंतजार में खड़ी महिलाएं सीट पाने की जुगत में बस में सवार होने लगती। ऐसे में कई महिलाओं में आपसी नोंक-झाेंक भी हो गई। जिन महिलाओं को बस के गेट से होकर अंदर जाने को जगह नहीं मिली, उन महिलाओं ने ड्राईवर सीट की खिडकी को निशाना बनाते हुए वहां से होकर बस के अंदर प्रवेश किया। इसके अलावा कई युवतियों ने बस की खिड़की में होकर अंदर प्रवेश किया।
खबरें और भी हैं...