पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अमरापुर में कुश्ती दंगल, आखिरी राउंड मेें हरियाणा के देवा ने भरतपुर के अज्जूसिंह को किया चित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नानपुर ग्राम पंचायत के अमरापुर गांव में कुश्ती दंगल में भरतपुर ,बयाना,करौली,सवाई माधोपुर,जम्मू कश्मीर, हरियाणा,यूपी व एमपी सहित कई जिलों के नामी पहलवानों ने भाग लिया। दंगल में करीब 100 पहलवानों ने भाग लिया, शुरुआत में 50 रुपए से मुकाबला शुरू हुआ और आखिरी कुश्ती 11 हजार रुपए तक पहुंच गई। दंगल में महिला पहलवानों का भी पहली बार मुकाबला देखने को मिला, जिसे देख दर्शक रोमांचित हो उठे। अज्जूसिंह भरतपुर व देवा हरियाणा के बीच 11 मिनट की आखिरी कुश्ती हुई, जिसमें देवा पहलवान विजयी रहे, आयोजन कमेटी ने उनको दंगल केसरी के खिताब से नवाजा।

जबकि, स्पेशल कुश्ती रामभरोसी भरतपुर व श्यामसिंह मथुरा के बीच हुई। उनके मुकाबले में में श्यामसिंह विजयी रहे। इससे पहले महिला कुश्ती में नीलम कुमारी मथुरा व पूजा दिल्ली के बीच 3100 रुपए का मुकाबला हुआ। जिसमें नीलम विजयी रही। दंगल देखने के लिए चारों ओर से भीड़ खचाखच जमा हो गई, लोगों को बैठने की जगह नहीं बची तो आस-पास पेड़ों में तो किसी ने वाहनों पर चढ़कर दंगल देखने का आनंद लिया। नानपुर सरपंच प्रतिनिधि की ओर से विजेता पहलवानों को को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कैलादेवी पुलिस उप अधीक्षक राज कंवर व करणपुर थानाधिकारी होशियार सिंह ने दंगल मे मय जाब्ता के कानून व्यवस्था संभाली। दंगल में रैफरी सुरेश मीना भंडारीपुरा व रामनारायण मीना रहे। चांदसिंह हरियाणा के पहलवान ने लगातार पांच कुश्तियां जीतीं, जिसकी दर्शकों ने सराहना की।

एक क्विंटल की नाल उठाई, तीनों विजेताओं
में बांटा पुरस्कार


अमरापुर में आयोजित नाल प्रतियोगिता में राधामोहन शर्मा कुतकपुर (फिरोजाबाद) गोलू गोविंदपुरा (बालेर),हैमराज चूली गंगापुर सिटी के पहलवानों ने एक क्विंटल की नाल उठाने पर तीनों को पांच-पांच सौ रुपए का नगद पुरस्कार दिया गया।

गुरदह : आखिरी कुश्ती में पहलवान राजू धौलपुर और लुकमान चिरचिरी बराबर

कार्यालय संवाददाता|करौली

प्रतिवर्ष की भांति ग्राम पंचायत गुरदह की ओर से विशाल कुश्ती दंगल आयोजित किया गया। दंगल में स्थानीय पहलवानों सहित यूपी, हरियाणा, श्री महावीरजी,हिंडौन,बाड़ी व बसेड़ी आदि जिलों व राज्यों के पहलवान कुश्ती दंगल में शरीक हुए। जिसमें 100 पहलवानों दांव-पेंच दिखाए। 34 हजार की 200 कुश्ती सरपंच रामसहाय मीना की ओर से कराई गई। 3100 रुपए की इनामी राशि के लिए आखिरी कुश्ती पहलवान राजू धौलपुर और लुकमान चिरचिरी के बीच हुई। जो कि बराबर रही। दंगल के समापन पर कमेटी की ओर से पहलवानों को पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। दंगल के दौरान सरपंच रामसहाय मीना व लांगरा राज मीना आदि उपस्थित थे।

करौली| गुरदह में मुकाबले को तैयार पहलवान।

करणपुर| नानपुर पंचायत के अमरापुर गांव में आयोजित कुश्ती दंगल में दर्शकों की उमड़ी भीड़।
खबरें और भी हैं...