गोठरा में बराबरी पर रही कुश्ती
सपोटरा ग्रामीण| ग्राम पंचायत गोठरा में सरपंच सुनीता देवी की अध्यक्षता में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें भरतपुर,हरियाणा, धौलपुर,सवाई माधोपुर सहित आसपास के पहलवानों ने भाग लिया। ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद जाटव ने बताया कि कुश्ती दंगल में कुल 35 कुश्तियां लड़ी गई। जिसमें आखिरी कुश्ती बूचा पहलवान वैर व महेश पहलवान मथुरा के बीच हुई। पहलवानों ने दंगल के दौरान जोर आजमाइश करते हुए दंगल को बराबरी पर रखा। आसपास के ग्रामीण दंगल देखने उमड़े।