पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kishangarh News Rajasthan News 13 Year Old Tisha Arrives In Kishangarh To Deliver Beti Bachao

बेटी बचाओ का संदेश देने निकली 13 वर्षीय टीशा पहुंची किशनगढ़

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेटी बचाओ का संदेश देने सूरत से दिल्ली साइकिल यात्रा पर निकली 13 साल की टीशा प्रजापत के किशनगढ़ पहुंचने पर रविवार को श्री यादे शक्ति सेना प्रजापति समाज ने माला पहनाकर स्वागत किया। शक्ति सेना अध्यक्ष गणेश प्रजापत ने बताया कि टीशा 28 फरवरी को सूरत से दिल्ली तक साइकिल यात्रा पर रवाना हुई है।

वह प्रतिदिन करीब 80-90 किमी का सफर तय करती है। रास्ते में वह आने वाले शहर और गांव में लोगांे को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देती है। टीशा की हौसला अफजाई के लिए उनके साथ एक कार में उनके माता-पिता भी चल रहे हैं। टीशा अपनी यात्रा 13 मार्च को दिल्ली पहुंचकर पूरी करेगी। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेगी। स्वागत करने वालो में उपाध्यक्ष रामसहाय प्रजापति, रमेश प्रजापति, सुरेश प्रजापति, कैलाश प्रजापति, रामसहाय प्रजापति, बाबूलाल प्रजापति सहित समाज के लोग मौजूद थे।

साईकिल यात्री टीशा का स्वागत करते प्रजापति समाज के लोग।
खबरें और भी हैं...