पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Arain News Rajasthan News 29 Depositors Filed Suit Against Ruby Co Operative Society

रूबी को-ऑपरेटिव सोसायटी के खिलाफ 29 जमाकर्ताओं ने दर्ज करवाया मुकदमा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कस्बे के बस स्टेंड पर संचालित आर यू बी आई क्रेडिट को-ओपरेटिव सोसायटी शाखा अरांई के खिलाफ कस्बे 29 लोगों ने मुकदमा दर्ज कर आरोप लगाया कि सोसायटी द्वारा उनके जमाओं को नहीं लाैटा रही है एवं उन्हें झांसा देकर उनसे निवेश करा लिया गया है। जमाकर्ताओं की मेच्योरिटी पूर्ण होने के बावजूद उन्हें उनका पैसा नहीं दिया जा रहा है। उक्त क्रेडिट को-ओपरेटिव सोसायटी द्वारा दिये गये चेक भी बाउंस हो गये है जिससे निवेशकों में भय का माहौल पैदा हो गया है।

निवेशकों ने आरोप लगाया कि आर यू बी आई क्रेडिट को-ओपरेटिव सोसायटी के अरांई कार्यालय बन्द कर दिया है। निवेशक रोजाना कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर हो गए है। अरांई थाना प्रभारी ने कस्बे के गोपी लाल मेवाड़ा की शिकायत पर 29 लोगों की तरफ से मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अरांई बस स्टेंड के समीप खापरिया पाल पर आर यू बी आई क्रेडिट को-आपरेटिव सोसायटी ने पांच वर्ष पूर्व कार्यालय खोला।

जिसमें गोठियाना निवासी पूर्व प्रधान रामनिवास किराडिया को शाखा प्रबन्धक के पद पर नियुक्ति दी गई। शाखा में तारा चन्द जांगिड भामोलाव कैशियर के पद पर कार्यरत थे। दोनों कर्मचारी स्थानीय क्षेत्र के है। दोनों पर आरोप लगाया गया कि शाखा प्रबन्धक किराडिया एवं कैशियर तारा चन्द ने ग्रामीणों को ऊंची ब्याज दर बता कर लाखों रुपये का निवेश करा लिया। शुरू में तो लोगों ने अच्छी ब्याज दर के चक्कर में निवेश कर दिया परन्तु आर डी एवं एफडी का समय पूरा होने पर मेच्योरिटी पर लोगों को भुगतान नहीं किया गया। कुछ लोगों से चेक द्वारा भुगतान किया गया तो उनके चेक बाउंस हो गये जिससे ग्रामीणों में सोसायटी के प्रति रोष व्याप्त हो गया। निवेशक ने शाखा प्रबन्धक रामनिवास किराडिया एवं कैशियर तारा चन्द के खिलाफ मामला दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी ने मामला दर्ज कर ए एस आई श्योजी राम को मामले की जांच सौंप दी है।

लाखों रुपये का हुआ निवेश

गाेपीलाल मेवाड़ा ने बताया कि अरांई के मदन हरिजन अरांई ने सत्तर हजार, भाग चन्द जैन ने एक लाख पचास हजार,मोन्टी जैन ने एक लाख, रघुवीर हरिजन ने सत्तर हजार, शंकर तेली ने एक लाख, शान्ति शर्मा ने बीस हजार, गोपी लाल मेवाड़ा ने एक लाख, प्रेम लता मेवाड़ा ने पचास हजार,गिरधर गोपाल शर्मा ने एक लाख पचास हजार, हेमलता व्यास ने बाइस हजार, गोपी लाल जाट ने चार लाख पचास हजार,मूला राम जाट ने आठ लाख, रामअवतार माली ने एक लाख बीस हजार, मुकेश शर्मा एक लाख अठाइस हजार,ललिता शर्मा एक लाख अठाइस हजार, राज नंदनी शर्मा 24 हजार,लक्ष्मीकांत शर्मा एक लाख बीस हजार, विश्राम जाट एक लाख, मदन जाट एक लाख, तेजू जाट एक लाख,धनराज जाट एक लाख, लक्ष्मण रूपा जाट एक लाख, रामपाल महाराज 65 हजार, रामकरण प्रजापत 65 हजार, वेणीगोपाल कलवार साठ हजार, रिंकू देवी बाबर उन्नीस हजार पांच सो, जितेन्द्र पाराशर 24 हजार, हेमन्त कुमार साठ हजार सहित आस पास के सैकड़ों लोगों ने उक्त सोसायटी में निवेश किया परन्तु मेच्योरिटी के बावजूद इन्हे भुगतान नहीं किया गया। निवेशकों ने पुलिस से गुहार लगा कर न्याय की मांग की है।

इनका कहना है

अरांई शाखा में निवेशकों द्वारा जमा कराई गई राशि मुख्य कार्यालय अजमेर भेज दिया गया था। मुख्यालय से निवेशकों की मेच्योरिटी प्राप्त होने पर भुगतान कर दिया जाएगा।
रामनिवास किराडिया,
शाखा प्रबन्धक अरांई।

अरांई. आरयूबीआई क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी का बंद कार्यालय।
खबरें और भी हैं...