पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

‘नैणा नीचा कर ले श्याम ने रिझावै ली कांईं...’

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अरांई | सदर बाजार स्थित गोपाल महाराज मंदिर में फूलडोल महोत्सव का आयोजन हुआ। फूलडोल महोत्सव में राधा-गोपाल की मनोहारी झांकी सजाई गई। झांकी के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद प्राप्त किया। भजन गायक गिरधर गोपाल ने श्याम दरबार में नैणा नीचा कर श्याम ने रिझावली कांई ऐ राधे नैणा नीचा कर ले भजन सुना कर कार्यक्रम को ऊंचाई दी। कार्यक्रम में म्हारा लाल लाल गोपाल लाल ने लाल रंग डाल्यो, रंग मत डाल रे सांवरिया म्हारों गुर्जर मारे रे रंग मत डाले रे सहित भजन प्रस्तुत किए। दयालु रामद्वारा के संत रामनिवास रामस्नेही ने भी भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मदन गोपाल, किशन गोपाल, चन्द्रप्रकाश शर्मा, प्रहलाद सिंह तंवर, संजीव शर्मा, कवि कमल माहेश्वरी, रोहित टेलर, राधाकिशन गुर्जर, दामोदर नायक, महेन्द्र पुरी, कैलाश औझा, लक्ष्मीनारायण सोमाणी, नीरज पारासर, दाऊ सिंधी, मुकेश पारासर, मोनू पारासर, राजेश कुमावत, अनिल सोगानी सहित श्रद्धालुओं ने भजनों पर नृत्य किया। फूलडोल में राधा-गोपाल को फूलों, अबीर , गुलाल से होली खेली गई।
खबरें और भी हैं...