पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kishangarh News Rajasthan News 6461 Candidates Will Give 8th Board Exam At 52 Centers In Subdivision

उपखंड में 52 केंद्रों पर 6461 परीक्षार्थी देंगे 8वीं बोर्ड परीक्षा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

किशनगढ़ उपखंड में गुरुवार से आठवीं और दसवीं बोर्ड परीक्षाएं शुरू होगी। आठवीं की परीक्षा दोपहर 2 से शाम 4.30 बजे और दसवीं की सुबह 8.30 से 11.30 बजे तक होगी।

किशनगढ़ सीबीईओ कार्यालय के अधीन उपखंड में 52 परीक्षा केंद्रों पर 6 हजार 461 बच्चे आठवीं कक्षा की परीक्षा देंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संबंधी तैयारियां पूरी कर ली गई है। वही प्रश्न पत्रों को सुरक्षा की दृष्टि से थानों में रखा गया है। परीक्षा केंद्र के आठवीं बोर्ड परीक्षा प्रभारी श्यामसुंदर वैष्णव ने बताया कि हरमाड़ा परीक्षा केंद्र पर 6 स्कूलों के 124 बच्चे आठवीं कक्षा की परीक्षा देंगे। आठवीं बोर्ड परीक्षा संबंधी तैयारियां बुधवार को ही पूरी कर ली गई है, साथ में ही सभी वीक्षकों की एक आवश्यक मीटिंग लेकर परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश भी केंद्र अधीक्षक द्वारा दिए गए हैं। 12 मार्च को अंग्रेजी, 14 मार्च शनिवार को हिंदी, 16 मार्च सोमवार को संस्कृत, 18 मार्च बुधवार को विज्ञान, 20 मार्च शुक्रवार को सामाजिक विज्ञान व 23 मार्च सोमवार को गणित विषय का पेपर होगा। इसी तरह दसवीं की परीक्षाएं होगी। बोर्ड परीक्षा संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। हरमाड़ा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के बोर्ड परीक्षा केंद्र पर हरमाड़ा, नलू, कांकनियवास, बुहारू, छोटा नरेना, तिलोनिया गांव के 10 स्कूलों के 320 विद्यार्थी दसवीं बोर्ड की परीक्षाएं देगें।

खबरें और भी हैं...