पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kishangarh News Rajasthan News 68 Passengers Were Traveling Together For A Weekend

68 यात्री एक साथ कर रहे थे बेटिकट यात्रा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डीसीएम अजीत मीणा के नेतृत्व में की कार्रवाई

बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ गुरुवार को अजमेर रेल मंडल ने एक साथ बड़ी कार्रवाई की। जबलपुर-अजमेर के बीच संचालित गाड़ी संख्या 12181 दयोदय एक्सप्रेस में 68 यात्री बिना टिकट यात्रा कर रहे थे। टिकट चेकिंग स्टाफ ने विस्तृत जांच में पाया कि गाड़ी के पीछे के सामान्य कोच में यात्रियों का एक ग्रुप बिना टिकट यात्रा कर रहा था।

इस ग्रुप को अजमेर स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ की सहायता से इन सभी यात्रियों को उतार कर समझाइश कर 22 हजार 100 रुपए का किराया वसूला। कार्रवाई राजेश गुप्ता, प्रमोद मीणा, राजेश चतुर्वेदी, राजेश यादव, वीके भट्टाचार्य, आरके भोपरिया, शीला पवार तथा ब्रिज लता शामिल थे। चैकिंग के लिए अजमेर रेल मंडल के चैकिंग अधिकारी जयपुर रेल मंडल के किशनगढ़ से इस गाड़ी में जांच के लिए सवार हुए थे।

समूह में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों की सूचना मिली थी। आरपीएफ तथा टिकट चैकिंग स्टाफ ने सभी को एक साथ पकड़ा, इसके बाद 22 हजार 100 रुपए का जुर्माना भी किया गया। चैकिंग अभियान लगातार जारी है।
-अजीत मीणा,
डीसीएम, अजमेर रेल मंडल

रेलवे : वसूला 22 हजार का जुर्माना**
खबरें और भी हैं...