- Hindi News
- National
- Kishangarh News Rajasthan News 7 Suspected Carena Patients Found In Ajmer Kishangarh Beawar And Masuda
अजमेर-किशनगढ़, ब्यावर व मसूदा में मिले 7 काेराेना संदिग्ध मरीज
केकड़ी के बाद जिले में अजमेर मुख्यालय सहित किशनगढ़, ब्यावर अाैर मसूदा क्षेत्र से शनिवार काे एक साथ सात काेराेना संदिग्ध मिलने की सूचना पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। केकड़ी में गाेवा से अाए युवक की रिपोर्ट की तरह इन सभी साताें युवक के मामले में अभी तक की रिपोर्ट सामान्य है, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग काेई जोखिम नहीं लेना चाहता। इसी कारण इन सभी साताें युवकों काे 28 दिन तक हाेम आइसोलेट यानी घर पर ही नजरबंद रखा जाएगा। इस दौरान यह किसी से मिल नहीं सकेंगे।
सभी की स्थिति स्थिर, मंगवाई रिपाेर्ट, आगामी आदेशों तक रहेंगे हाेम-अाइसाेलेट
दाेस्त के साथ विदेश गए थे घूमने | जांच में सामने अाया कि सभी युवक अपने विदेश में रहने वाले एक दाेस्त से मिलने के लिए गत दिनों गए थे। खांसी व जुकाम की शिकायत हाेने के कारण इन सभी की स्केनिंग करने के निर्देश दिए गए थे। इस मामले काे दाे सप्ताह से अधिक का समय हाे गया। इस दौरान सभी की नियमित रिपोर्ट ली जा रही है। शनिवार काे भी रिपोर्ट सामान्य अाई है। इसी कारण विभाग निश्चिंत है।
कहां से लीक हुई सूचना | सीएमएचओ डॉ. केके सोनी ने संबंधित चिकित्सा अधिकारियों को नोटिस देकर जवाब मांगा है कि दाे सप्ताह बाद गोपनीय सूचना कैसे सार्वजनिक हो गई।
जानकारी देने से कतरा रहे है उच्चाधिकारी | किशनगढ़ पीएमओ डॉ. अशोक जैन ने छुट्टी का हवाला देते हुए कार्यकारी पीएमओ डॉ. अनिल जैन से जानकारी लेने को कहा। डॉ. जैन का माेबाइल नंबर नाे-रिस्पांस रहा।
मामला गोपनीय है, मैं कोई जानकारी नहीं दे सकता। मीडिया में खबर कैसे लीक हुई, इसकी जांच की जा रही है। संबंधित लोगांे को नोटिस दिए गए हैं। -डाॅ. केके साेनी, सीएमएचअाे, अजमेर
यहां के हैं संदिग्ध युवक | कोरोना वायरस के सात संदिग्ध सामने आने पर चिकित्सा विभाग में जहां हड़कंप मचा है, वहीं इन सभी संदिग्धों के अासपास भी सर्वे कर जांच की जा रही है। इन संदिग्धाें में जिला मुख्यालय अजमेर के दाे, किशनगढ़ के तीन, मसूदा अाैर ब्यावर का एक-एक रोगी शामिल है। चिकित्सा विभाग ने इन सभी रोगियों को चिह्नित कर होम आइसोलेट किया है।
वीडियाे काॅलिंग भी हाेगी | चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग इन सभी संदिग्ध युवकों की दिन में दाे से तीन बार वीडियो काॅलिंग भी कर रहा है। इन सभी काे अभी परिवार से अलग कमरे में रखा गया है।