- Hindi News
- National
- Kishangarh News Rajasthan News 82 Trolley Fodder Burned Due To Fire Loss Of Millions
आग से 82 ट्रॉली चारा जला, लाखों का नुकसान
मदनगंज-किशनगढ़/बांदरसिंदरी| किशनगढ़ उपखंड में शनिवार को दो अलग-अलग गांवों में आगजनी की घटनाओं से 82 ट्रोली चारा जलकर राख हो गया। आग से मकान की दीवार का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। फायरब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार बांदरसिंदरी स्थित खटीकों का मोहल्ला निवासी गोमाजी के बाड़े में अचानक आग लग गई। आग तेज हवा के साथ भीषण होती गई और रामधन, रामरतन, हरी, श्योराम के बाड़ों को भी अपने चपेट में ले लिया। आग से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। फायरब्रिगेड ने पहुंचकर तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से 60 ट्रोली चारा व लकड़ियां जलकर नष्ट हो गई। इसी तरह ग्राम खंडाच के जाटों के वास में दोपहर को मोहन जाट के बाड़े में अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवा से आग भीषण होती चली गई और राम जाट, गोविंद के बाड़े को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग से करीब 22 ट्रोली चारा और एक मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर फायरब्रिगेड कर्मी रामचरण, विजयसिंह, दुर्गाराम, घीसूलाल, शंकरसिंह राठौड़, भागचंद चौधरी, रिखब सैन ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।