पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kishangarh News Rajasthan News A Target Made For A Lonely House Took Away Goods Worth Lakhs Of Rupees

सूने मकान को बनाया निशाना, लाखों रुपए का सामान ले उड़े

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली मनाने गए परिवार को मकान सूना छोड़ना भारी पड़ गया। चोरांे ने पंडित फतेहलाल नगर स्थित सूने मकान का फायदा उठाते हुए ताले तोड़कर लाखों का सामान चुरा लिया। घटना की जानकारी दो दिन बाद बुधवार की सुबह घर लौटे परिवार को टूटे ताले और बिखरा सामान मिलने पर चला। घटना की सूचना पर मदनगंज थाना पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार पंडित फतेहलाल नगर में रहने वाले अाेमप्रकाश भरडिया अपने परिवार के साथ होली मनाने गांव भांवता गए थे। पीछे से मकान सूना था। सूने मकान का फायदा उठाते हुए चोरांे ने ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरांे ने कमरों में अलमारी और बक्से के ताले तोड़कर सामान चुरा लिया। रसोई तक के सामान को बिखेर दिया। बुधवार की सुबह परिवार सहित घर लौटा तो ताले टूटे और सामान बिखरा हुआ मिला। सूचना पर मदनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। घटना का पता चलते ही मौहल्लेवासियों की भीड़ जमा हो गई। चोरी की वारदात की किसी को भनक तक नहीं लगी।

यह सामान चुराया : चोरों ने मकान में एक लाख रुपए की नकदी, सोने के कानों के टॉपिस, अंगूठी, मंगलसूत्र, 4 चूड़ी, एक चैन, दस चांदी के गिलास, 50 सिक्के, 10 जोड़ी पायल, 4 कटोरी, पांच जोड़ी बच्चों की पायल सहित अन्य सामान चुरा लिया। चुराए गए सामान की कीमत लाखों में है।

मदनगंज-किशनगढ़. चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
खबरें और भी हैं...