पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rupangarh News Rajasthan News Accused Of Possessing Illegal Liquor Sent To Jail

अवैध शराब रखने के आरोपी को भेजा जेल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रूपनगढ़। रूपनगढ़ पुलिस ने अवैध शराब रखने के आरोपी को शनिवार काे अवकाशकालीन मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। रूपनगढ़ थानाप्रभारी बालूराम चौधरी ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम अमरपुरा के पास मोखमपुरा मोड़ पर से रूपनगढ़ पुलिस ने शुक्रवार देर शाम को करीब दस हजार रुपये मूल्य की अवैध शराब और बीयर पकड़ी है। अवैध शराब के साथ एक आरोपी भागमल पुत्र नारायण निवासी इसामदा थाना वैर जिला भरतपुर को भी गिरफ्तार किया था। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस दल ने अमरपुरा के पास मोखमपुरा मोड से भागमल पुत्र नारायण निवासी इसामदा थाना वैर जिला भरतपुर को पकड़ा। उसके पास से तलाशी में 57 देशी व अंग्रेजी शराब के पव्वे और बीयर मिली। पूछताछ में वह कोई सन्तोषजनक जवाब नहीं दे पाया ना ही शराब बेचने का लाइसेंस मिला। इस पर उसे अवैध शराब रखने और परिवहन के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था।
खबरें और भी हैं...