पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मेले, शिविर सहित अन्य आयोजनों पर रोक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मदनगंज-किशनगढ़|कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए अब 30 मार्च तक किशनगढ़ उपखंड में किसी प्रकार के मेले, शिविर सहित अन्य कार्यशालाओं के आयोजनों पर रोक रहेगी। किशनगढ़ उपखंड अधिकारी देवेंद्र यादव ने सभी आयोजनों पर रोक के आदेश जारी कर दिए हैं। ऐसा मानना है कि कोरोना वायरस एक साथ काफी संख्या में लोग एकत्रित होने पर इस रोग के फैलने की संभावना अधिक रहती है। उपखंड अधिकारी कार्यालय में लोग मेले सहित अन्य कार्यक्रम की अनुमति लेने गए लेकिन उन्हें अनुमति नहीं दी गई। सेवा भारती के राजेश नवहाल ने बताया कि कोरोना को देखते हुए जो हर माह आयुर्वेदिक शिविर लगाए जाते है वे 30 मार्च तक स्थगित कर दिए गए हैं।

मेले, शिविरों पर ऐहतियात रोक लगाई गई है। धार्मिक कार्यक्रमों पर किसी प्रकार की रोक नहीं है। कार्यक्रमों को आयोजित करने वाले लोगों को सोचना चाहिए कि ये कार्यक्रम करें या नहीं।
विश्वमोहन शर्मा, कलेक्टर
खबरें और भी हैं...