- Hindi News
- National
- Kishangarh News Rajasthan News Car Collided With Under Construction Bridge On Highway Death
हाइवे पर निर्माणाधीन पुलिया से टकराकर पलटी कार, मौत
आशीष गर्ग
मदनगंज-किशनगढ़|नसीराबाद हाइवे पर शुक्रवार देर रात को निर्माणाधीन पुलिया से टकराकर कार पलटने से आशीष गर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। किशनगढ़ थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इधर शनिवार को मरणोपरांत आशीष की आंखें दान की गई। अब इन आखाें से दो अंधियारी जिंदगियां रोशन होगी।
जानकारी के अनुसार माहेश्वरी कॉलोनी निवासी अशोक कुमार का पुत्र आशीष गर्ग नसीराबाद से कार से घर लौट रहे थे। नसीराबाद हाइवे पर निर्माणाधीन पुलिया से टकराने की वजह से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। घायल गर्ग को उपचार के लिए मार्बल सिटी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उनकी मृत्यु हो गई। आशीष के निधन की सूचना मिलने पर भारत विकास परिषद मुख्य शाखा मदनगंज के पदाधिकारी मृतक के घर पहुंचे और यहां पर उनके परिजनों से गर्ग के नेत्रदान कराने की गुजारिश की। परिजनों ने इसमें अपनी सहमति व्यक्त कर दी।
आई बैंक सोसायटी के भरत शर्मा व कुलदीप शर्मा ने नेत्रदान की प्रक्रिया संपन्न की। इस अवसर पर नेत्रदान प्रकल्प प्रभारी राजकुमार जैन, परिजन अशोक कुमार गर्ग, दिनेश गर्ग, अभिषेक गोयल, मोहम्मद तक्की, सुशील अजमेरा, इंद्रेश गोयल, मनीष गर्ग, शिवम गोयल, मनीष मित्तल, सत्य स्वरूप अग्रवाल, सुनील अग्रवाल,
गिरधारी अमरवानी सहित अन्य का सहयोग रहा। भारत विकास परिषद अब तक 265 व्यक्तियों का मरणोपरांत नेत्रदान करा चुका है। जिससे 530 व्यक्तियों को नेत्र ज्योति मिली है।