पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rupangarh News Rajasthan News Case Filed For Murder Post Mortem Of Youth Got Medical Board

हत्या का मुकदमा दर्ज, युवक का मेडिकल बोर्ड से करवाया पोस्टमार्टम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विस्तार क्षेत्र पालूण्डिया की ढाणी (रूपनगढ़) निवासी युवक दयाल गुर्जर के पहले लापता होने ओर फिर एक मार्बल फैक्ट्री के हौज से उसकी लाश मिलने के मामले में युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए अज्ञात जनों के विरुद्ध रूपनगढ़ पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार दयाल गुर्जर (24) पुत्र घासीराम गुर्जर निवासी पालूण्डिया की ढाणी(रूपनगढ़) मंगलवार रात अपने घर से बिना किसी को कुछ बताये कहीं चला गया था। उसकी काफी तलाश के बाद परिजनों ने रूपनगढ़ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसका सेलफोन स्विच ऑफ आ रहा था। उसका सभी रिश्तेदारों सहित मित्रों आदि के यहां भी कोई पता नहीं चला था। इसी बुधवार देर शाम को युवक का शव पानी के हौज में मिला, जिसके बाद रूपनगढ़ पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को निकाला। वही गुरूवार को रूपनगढ़ चिकित्सालय में जब मृतक का पोस्टमार्टम किया जा रहा था ताे समाज के लोग आक्रोशित हो गए। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस उप अधीक्षक ( ग्रामीण) किशनगढ़ सतीश यादव, उपखण्ड अधिकारी देवेन्द्र कुमार, तहसीलदार मोहन सिंह राजावत, किशनगढ़ सीओ (सीटी) गीता चौधरी मौके पर पहुंचे। वही थानाप्रभारी बालूराम चौधरी मय जाप्ता चिकित्सालय में पहले से मौजूद थे।

पुलिस और प्रशासन के द्वारा समाज के लोगों की समझाईश की गई, जिसके बाद मामला शांत हुआ। रूपनगढ़ पुलिस ने परिजनों के रिपोर्ट देने पर अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध हत्या की धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर लिया और जांच थानाप्रभारी बालूराम को सौंप दी।

रूपनगढ़ थानाप्रभारी बालूराम चौधरी ने बताया कि मोबाइल लोकेशन और अन्तिम समय में बातें करने वालों समेत वह अन्तिम समय में किन किन के साथ रहा , कहां कहां गया या देखा गया आदि सभी बिन्दुओं पर गहन अनुसंधान किया जा रहा है। अन्तिम रूप से तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा। वहीं मृतक का तीन चिकित्सकों का एक मेडिकल बोर्ड बनाकर पोस्टमार्टम करवाया तथा मृतक का विसरा भी लिया गया, जिसको जांच के लिए आगे भेजा जाएगा। वही मुकदमे की गहनता से तफ्तीश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...