- Hindi News
- National
- Kishangarh News Rajasthan News Cataract And Eye Transplant Camp Tomorrow
मोतियाबिंद और नेत्र प्रत्यारोपण शिविर कल
मदनगंज-किशनगढ़| जिला अंधता निवारण समिति के आर्थिक सहयोग से लायंस क्लब किशनगढ़ क्लासिक चतुर्थ निशुल्क मोतियाबिंद जांच व नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन कटला बाजार, अन्नक्षेत्र मदनगंज किशनगढ़ मे 15 मार्च को करेगा। शिविर सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। चयनित रोगी को निशुल्क बस सुविधा से जयपुर के निजी अस्पताल ले जाया जाएगा यहां पर निशुल्क लेन्स प्रत्यारोपण किया जाएगा। शिविर में रोगी को परिचय पत्र, पुरानी बीमारी की पर्ची, दवाई, 2 जोड़ी कपड़े आदि साथ लेकर आना है। रोगी के लिए अस्पताल द्वारा रहने व खाने की व्यवस्था निशुल्क रहेगी।