पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सौहार्द से मनाएं होली का त्योहार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अरांई| कस्बे के पुलिस थाना अरांई में शांति समिति की बैठक का आयोजन हुआ। थाना प्रभारी ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि होली का पर्व स्नेह और बलिदान की दिन है। इस पर्व पर एक दूजे के साथ सहयोग एवं सदभावना के साथ बधाई देवे। बैठक में अरांई क्षेत्र के कटसूरा, छोटालाम्बा, भामोलाव सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में होली पर होने वाले उपद्रव को रोकने के लिए विशेष योजना बनाई गई। थाना प्रभारी ने शांति समिति के सदस्यों से अपील कर कहा कि किसी भी प्रकार के उपद्रव की प्रथम सूचना थाने में दें। जिससे समय रहते अपराधियों को खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। शांति समिति की बैठक में अरांई सरपंच रामस्वरूप नायक, छोटालाम्बा सरपंच काना राम, सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश कलवार, गिरधर व्यास, अनिल जैन, करतार करियाल, शैलेन्द्र सिंह, उमराव गोरेली, गोपाल गुर्जर, दामोदर नायक, गोपी लाल मेवाड़ा सहित सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...