- Hindi News
- National
- Kishangarh News Rajasthan News Chelna Jagriti Mahila Mandal Celebrated Phagotsav
चेलना जागृति महिला मंडल ने मनाया फागोत्सव
मदनगंज-किशनगढ़| आरके कम्युनिटी सेंटर में गुरुवार को चेलना जागृति महिला मंडल की ओर से फागोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने फागोत्सव गीतों के साथ एक से बढ़कर नृत्य की प्रस्तुति दी। सचिव रश्मि छाबड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में हाऊजी गेम के साथ रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान हास्य नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर सभी को लोटपोट कर दिया। कार्यक्रम में फाग सुंदरी 50 वर्ष से कम उम्र में गौरव गंगवाल ने खिताब जीता। पचास वर्ष से अधिक आयु उम्र में फागुन सुंदरी कुसुम कटारिया बनी। कार्यक्रम में महिलाओं ने गुलाल और फूलों से होली खेलकर एक दूसरे को बधाई दी। महिलाओं को होली के अलग-अलग टाइटल से नवाजा गया। इस दौरान संरक्षक शांता पाटनी, नवर| दगड़ा, तारीका पाटनी, ईशा, श्रद्धा पाटनी, अंजना पहाड़िया, सुलोचना कासलीवाल, प्रकाश गंगवाल, कैलाश पहाडिया, संपत दगड़ा, महिमा छाबड़ा, दीपा अजमेरा, प्रेमलता, रीना दगड़ा सहित अन्य मौजूद थी।