- Hindi News
- National
- Kishangarh News Rajasthan News Children Arrive At Schools Sent Back Home
बच्चे स्कूलों में पहुंचे, वापस घर भेजा
मदनगंज-किशनगढ़| कोरोना वायरस के असर को देखते हुए किशनगढ़ उपखंड की सभी सरकारी, निजी स्कूलें और कॉलेज 30 मार्च तक बंद रहेेंगे। शनिवार को देर से आदेश मिलने की वजह से बच्चे स्कूलों में पहुंच गए थे। लेकिन थोड़े समय बाद ही उन्हें घर भेज दिया गया। जिसकी वजह से अभिभावकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बोर्ड और यूनिवर्सिटी के अलावा स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं अब 30 मार्च के बाद होगी।
कोरोना वायरस के चलते सरकार ने शुक्रवार की देर रात 30 मार्च तक सभी स्कूलें और कॉलेज बंद करने के निर्देश दिए थे। लेकिन यह आदेश किशनगढ़ उपखंड की स्कूलों को देरी से मिले। सुबह 10 बजे तक स्कूल प्रशासन और अभिभावकों में असमंजस की स्थिति थी। देरी से आदेश मिलने की वजह से अधिकांश बच्चे रोजाना की तरह सुबह
स्कूल पहुंच गए। लेकिन बाद में स्कूल प्रशासन ने उच्चाधिकारियों
से जानकारी लेने के बाद बच्चों को घर भेज दिया। रोजाना की अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने आए अभिभावकों को भी परेशानी हुई। उन्हें फिर से अपने बच्चों को लेने के लिए आना पड़ा। एसीबीईओ मोहनलाल ढ़ाका ने बताया कि वर्तमान में आठवीं, दसवीं,
बारहवीं और कॉलेज की परीक्षाएं चल रही है। इनको छोड़ अन्य परीक्षाओं को रोक दिया गया है। अब ये परीक्षाएं 30 मार्च के बाद ही हो पाएंगी।