पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

घायल काे दिलाई क्षतिपूर्ति राशि

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जेठाना|मांगलियावास ग्राम न्यायालय में मोटर वाहन दुर्घटना दावा अधिकरण अजमेर के न्यायाधिकारी अनिल कौशिक ने सड़क दुर्घटना में घायल होने पर प्रार्थी रामकरण सिंह पुत्र अर्जुन सिंह निवासी केसरपुरा के पक्ष में अवार्ड पारित किया है। मामले में एक वर्ष पूर्व एक मोटरसाइकिल की टक्कर से प्रार्थी गम्भीर रूप से घायल हो गया था। टक्कर से उसके एक पांव में फ्रेक्चर हो गया था। प्रार्थी ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मांगलियावास थाने में सड़क दुर्घटना का मुकदमा दर्ज करवाया था और न्यायालय के समक्ष क्षतिपूर्ति राशि की गुहार लगाई थी। न्यायालय ने प्रार्थना पत्र स्वीकार कर क्षतिपूर्ति राशि का अवार्ड पारित किया। प्रार्थी रामकरण की पैरवी एडवाेकेट नरपत सिंह राठौड़ ने की।
खबरें और भी हैं...