पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kishangarh News Rajasthan News Congress Leaders Rakesh Sharma And Jitendra Sharma Hunted Down

कांग्रेस नेता राकेश शर्मा और जितेंद्र शर्मा की सरगर्मी से तलाश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विजय पंवार आत्महत्या प्रकरण में पुलिस कांग्रेस नेता राकेश शर्मा और जितेंद्र शर्मा की सरगर्मी से तलाश कर रही है। लेकिन अभी तक आरोपियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। सूत्रों के अनुसार शर्मा पकड़े जाने के भय से भूमिगत हो गए है। इसके चलते पुलिस को पकड़ने में दिक्कत आ रही है। मालूम हो कि पुलिस इस प्रकरण में दो आरोपी मुकेश शर्मा और चंद्रकिशोर शर्मा को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इस संबंध में एसएचओ राजेश मीणा का कहना है कि शर्मा की तलाश की जा रही है। मालूम हो कि 26 फरवरी को कपूर कॉलोनी में विजय पंवार ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक के पिता नंदकिशोर ने राकेश शर्मा, जितेंद्र शर्मा सहित कुछ लोगों पर पैसे के लिए परेशान करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।

खबरें और भी हैं...