- Hindi News
- National
- Kishangarh News Rajasthan News Construction Of Stadium Started 50 Lakh Will Be Spent
स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू, 50 लाख हाेंगे खर्च
वार्ड नंबर 41 में एक हजार दर्शकों की क्षमता का पहला स्टेडियम तैयार किया जा रहा है। शुक्रवार से स्टेडियम का काम शुरू हो गया है। करीब 50 लाख की लागत से बनने वाले स्टेडियम का काम चार चरणों में पूरा कर लिया जाएगा। नगर परिषद ने पिछले दिनों ही वर्क ऑर्डर जारी किया है। संबंधित ठेकेदार फर्म ने काम भी शुरू कर दिया है। दो बीघा क्षेत्र में बनने वाले स्टेडियम में एक हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। यहां पर एक 30 गुना 18 वर्ग फुट का वीआईपी हॉल बनाया जाएगा। महिला एवं पुरूषों के लिए दो-दो टॉयलेट बनेंगे, ऑफिस और स्टोर भी बनाया जाएगा। जेईएन जीएल गुर्जर ने बताया कि 500 मीटर का एथेलेटिक्स ट्रेक बनाया जाएगा। स्टेडियम निर्माण के बाद यहां की खेल प्रतिभाओं को नए अवसर प्राप्त होंगे। स्टेडियम निर्माण से स्थानीय युवाओं को उच्च कोटि के खिलाड़ियों से सीखने के अवसर मिलेंगे। मैदान में युवाओं के लिए विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा सकेंगी। गुर्जर ने बताया कि स्टेडियम के चारों और पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। चारों और हरियाली रहेगी। मैदान में हरी घास भी लगाई जाएगी। स्टेडियम के चारों और मुख्य द्वार के साथ चारदीवारी का निर्माण भी करवाया जाएगा।
विधायक के प्रयासों से शहर को मिली 2 सौगात
अंडरपास के लिए राज्य सरकार देगी ~ 3 करोड़
भास्कर न्यूज| मदनगंज-किशनगढ़
रेलवे लाइन के दोनों ओर रहने वाले निवासियों को अब परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। विधायक सुरेश टांक के प्रयास की वजह से राज्य सरकार यहां पर अंडर पास बनाने के लिए तीन करोड़ रुपए खर्च करने को तैयार हो गई है।
विधायक सुरेश टांक ने विधानसभा में यह मामला उठाते हुए कहा था कि अंडर पास नहीं बनने की वजह से हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और कभी भी हादसा घटित हो सकता है। सरकार ने टांक की बात से सहमत होते हुए तीन करोड़ रुपए देने को सहमत हो गई है। मालूम हो कि उत्तर पश्चिम रेलवे,जयपुर द्वारा अंडरपास निर्माण की सहमति देकर राज्य सरकार को डिपॉजिट वर्क के तहत अनुमानित लागत तीन करोड़ रुपए राशि चाही गई थी , लेकिन राज्य सरकार द्वारा राशि आवंटित नहीं करने की वजह से मामला अटका हुआ था। अंडर पास बनाने को लेकर कुछ समय पहले कांग्रेस नेताओं ने रास्ता जाम किया था। गौरतलब है कि डीएफसीसी द्वारा लाइन के दोनों और निर्माण किया जा रहा है इसकी वजह से पैदल आवाजाही बंद होने की संभावना बढ़ गई थी। लेकिन अब अंडर पास बनने से हजारों लोगों को फायदा होगा।
विधायक ने विधानसभा में उठाया था मामला, हजारों लोगों को मिलेगा फायदा, अंडर पास निर्माण को लेकर पूर्व में हो चुके हैं आंदोलन