- Hindi News
- National
- Kishangarh News Rajasthan News Discussion On Stopping Conversion At Vhp39s Spread Of Religion Meeting
विहिप की धर्म प्रसार की बैठक में धर्मांतरण रोकने पर चर्चा
मदनगंज-किशनगढ़ | पुराने रोडवेज बस स्टैंड के पीछे स्थित कार्यालय में गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद के धर्म प्रसार की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद पांडे ने धर्मांतरण रोकने पर चर्चा की। बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नियुक्तियां की गई।
बैठक में प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख बनवारी जोशी ने धर्म प्रसार जिला प्रमुख महेश सैन को अजमेर जिले में धर्म प्रसार कार्यकारिणी का विस्तार करने के निर्देश दिए। सैन ने किशनगढ़ निवासी रामसहाय प्रजापति को किशनगढ़ अध्यक्ष नियुक्त किया है। बैठक में बनवारी जोशी, लेखराज सिंह राठौड़, पृथ्वीसिंह, दीपक प्रजापति,
अल्का गौड, लता पांडे सहित अन्य मौजूद थे।