रंग मत डाल रे सांवरिया म्हारो गुर्जर मारे रे...
कस्बे के गोपीनाथ मन्दिर में फूलडोल महोत्सव का आयोजन हुआ। इस अवसर पर भगवान गोपीनाथ की मनोहारी झांकी सजाई गई। श्रृद्धालुओं ने भगवान गोपीनाथ की झांकी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दयालु रामद्वारा के रामनिवास रामस्नेही महाराज ने भजन सरिता प्रस्तुत करी। उन्होंने रंग मत डाल रे सांवरिया म्हारो गुर्जर मारे रे, सांवरी सुरत पर मोहन दिल दीवाना हो गया, बाजे छे नोबत बाजा म्हारा डिग्गीपुरी का राजा सहित कई भजन सुनाए। भजन गायक बिरजू व्यास ने भजन प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। फूलडोल महोत्सव में सांवरिया के साथ फूलों से होली खेली गई। श्रृद्धालुओं ने फूलडोल की शुभकामनाएं दी एवं गोपीनाथ भगवान से सुख समृद्धि की कामना की। महोत्सव में प्रहलाद सिंह तंवर, सरपंच रामस्वरूप नायक, वेणी गोपाल कलवार, डा. महावीर कलवार, कवि कमल माहेश्वरी, किशन गोपाल शर्मा, संजीव पारासर, रवि पारासर, दामोदर नायक, अनिल गोड, राधाकिशन गुर्जर, नीरज पारासर, दीपक व्यास, मुकेश पाराशर सहित श्रृद्धालुओं ने नृत्य के साथ फूलडोल उत्सव मनाया।