पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kishangarh News Rajasthan News Drinking Water Department39s Generosity Roads Are Moving Utensils Remain Empty

जलदाय विभाग की दरियादिली, सड़कें तरबतर, बर्तन रहे खाली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जलदाय विभाग भले ही किशनगढ़ में 24 घंटे के अंतराल से पानी सप्लाई नहीं कर रहा हो, लेकिन 48 घंटे में दो पाइप लाइन से जरूर पानी सप्लाई कर नया रिकार्ड बनाने को आतुर है। विभाग की इस दरियादिली से शहरवासी दुखी हैं। विभाग की लापरवाही की वजह से सड़कों पर हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। इसके अलावा सड़कें अलग से क्षतिग्रसत हो रही हैं। वहीं नई लाइन से प्रेशर नहीं आने की वजह से लोग दुखी हैं। इसका खामियाजा आम नागरिकों को उठाना पड़ रहा है। गौरतलब है कि विभाग द्वारा डाली गई नई पाइप लान पर पहले ही विधायक सुरेश टांक सवालिया निशान खड़े कर चुके हैं।

जलदाय विभाग ने कुछ माह पूर्व ही शहर में 185 करोड़ रुपए की पाइप लाइन डाली थी। विभााग को पुरानी डाली गई पाइप लाइन को बंद करनी थी। विभाग ने आनन-फानन में नई पाइप लाइन से सप्लाई शुरू कर दी। विभाग को पुरानी लाइन से पानी की सप्लाई बंद कर देनी चाहिए थी, लेकिन विभाग ने पुरानी लाइन से भी सप्लाई जारी रखा। किशनगढ़ में 48 घंटे के अंतराल से पानी आता है। यानि सप्लाई के दौरान दोनों पाइप लाइन से पानी की सप्लाई जारी रहती है। नई पाइप लाइन डलने के बाद लोगों ने पुरानी लाइन से कनेक्शन हटा लिए थे। इसके चलते जब पुरानी लाइन से पानी आता है तो वह सड़क पर बहता रहता है, जिसकी वजह से आसपास के क्षेत्र में कीचड़ हो जाता है, जिससे लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो जाता है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि विभाग ने जब नई पाइप लाइन डाल दी है तो पुरानी बंद कर देनी चाहिए। विभाग की लापरवाही की वजह से पानी व्यर्थ जाने के साथ क्षेत्रवासियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। गौरतलब है कि विभाग ने किशनगढ़ में 185 करोड़ रुपए की जो पाइप लाइन डाली थी, उससे शहरवासियों में उम्मीद बंधी थी कि अब अच्छे प्रेशर पानी आने के साथ लाइन टूटने की समस्या से भी निजात मिल जाएगी, लेकिन उनकी आशा निराशा में बदल गई। नई पाइप लाइन डालने के बाद समस्या अाैर बढ़ गई। जगह-जगह नई पाइप लाइन टूट रही है। विधायक सुरेश टांक ने नई पाइप लाइन प्रकरण की विधानसभा में जांच कराने की मांग की है।

नई पाइप लाइन से पानी शुरू करने के बाद कुछ हिस्सों में पुरानी लाइन से पानी बंद करने का काम रह गया है। कल तक इसको पूरा कर दिया जाएगा।
-गजेंद्र, एईएन, जलदाय विभाग

मदनगंज किशनगढ़. पुरानी पाइप लाइन का सड़क पर बहता व्यर्थ पानी।
खबरें और भी हैं...