- Hindi News
- National
- Kishangarh News Rajasthan News Fire At Various Places Thousands Of Goods Recovered
विभिन्न स्थानों पर लगी आग, हजारों का माल स्वाहा
मदनगंज-किशनगढ़ | होली दहन के दिन उपखंड के दो स्थानों पर आग लगने से हजारों का नुकसान हो गया। वहीं मंगलवार को फैक्ट्री में आग लग गई। जानकारी के अनुसार होली दहन के दिन ग्राम गहलोता में हरिसिंह के बाड़े में अचानक आग लग गई। जिसकी वजह से बाड़े में रखी लकड़ियां आदि जल गई। इसी प्रकार रामनेर की ढाणी में खेत में लगी बाड़ में आग से लकड़ियां जल गई। मंगलवार को ढाणी पुरोहितान स्थित प्लास्टिक के कट्टे बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। जिसकी वजह से हजारांे रुपए का नुकसान हो गया। अग्निशमन विभाग ने तीनों स्थानांे पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।