- Hindi News
- National
- Kishangarh News Rajasthan News Heat Shows The Effect Increases In Minimum And Maximum Temperatures
गर्मी ने दिखाया असर, न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी
बारिश के बाद एक बार फिर गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरु कर दिया है। रविवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
आज सुबह से आसमान साफ रहा। दिन में धूप में तेजी थी। मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं शनिवार को न्यूनतम तापमान 7 और अधिकतम 22 था। यानि न्यूनतम में 8 और अधिकतम तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिन भर 14 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार से हवाएं चली। तापमान में बढ़ोतरी की वजह से दिन में लोगों ने ऊनी कपड़ों का सहारा नहीं लिया।
ठंड कम होने की वजह से होली पर रंग और पिचकारियों की बिक्री भी बढ़ने की संभावना है। बारिश के बाद अचानक ठंड बढ़ जाने की वजह से लग रहा था कि इस बार होली का त्यौहार फीका रहेगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में बरसात की संभावना बनी रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण सर्द
हवाएं चलेगी।