- Hindi News
- National
- Kishangarh News Rajasthan News Holi Meeting Will Be Held At Different Places
विभिन्न स्थानों पर होंगे होली मिलन समारोह
मदनगंज-किशनगढ़| शहर में होली के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर होली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे । बड़े गणेश मन्दिर विकास समिति एवं नवयुवक मंडल के तत्वावधान में मंगलवार सुबह साढे सात बजे से मंदिर प्रांगण में होली स्नेह मिलन का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार नामदेव क्षत्रिय टांक क्षत्रिय विकास समिति एवं शोध संस्थान द्वारा मंगलवार को हाउसिंग बाेर्ड स्थित नामदेव इंटरनेशनल स्कूल में दर्जी समाज का होली स्नेह मिलन होगा। कृष्ण वृद्ध जन सेवा समिति द्वारा 12 फरवरी को लक्ष्मीनारायण मंदिर में होली मिलन समारोह मनाएंगे।