पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kishangarh News Rajasthan News Holika Dahan Will Be Held In Flag Flag Today From 640 Pm

आज ध्वज योग में 6.40 बजे से होगा होलिका दहन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रंग और प्रेम का प्रतीक होलिका दहन सोमवार को होगा। इस बार भद्रा संबंधित किसी भी प्रकार की रूकावट नहीं होगी। वहीं होली पूजन सामग्री खरीदने में लाेग व्यस्त रहे।

ज्योतिष शास्त्री पंडित राधामोहन दाधीच ने बताया कि होलिका दहन के दिन पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से ध्वज योग बन रहा है, जो यश और कीर्ति को बढ़ाने वाला है। होलिका दहन 9 मार्च को होगा और धुलंडी 10 मार्च को होगी। होलिका दहन के दिन भद्रा सुबह 3.03 से प्रारम्भ होकर दिन में 1.10 बजे तक रहेगी। और पूर्णिमा रात्रि 11.17 बजे
तक रहेगी।

होलिका दहन का समय सायं 6.40 बजे से रात्रि 9.04 बजे तक का समय सबसे उपयुक्त समय है। इसी समय में ही प्रदोष काल भी रहेगा। अतः ये समय होलिका दहन के लिये सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त रहेगा।

खबरें और भी हैं...