- Hindi News
- National
- Kishangarh News Rajasthan News If You Do Not Deposit Tax Today Then The Vehicle Will Be Seized From Tomorrow
आज टैक्स जमा नहीं कराया तो कल से होंगे वाहन सीज
मदनगंज-किशनगढ़| परिवहन कार्यालय में भार वाले वाहनों के टैक्स जमा कराने का आज अंतिम दिन है। इसके बाद टैक्स जमा नहीं कराने वाले वाहनों को सीज करने के साथ जुर्माना वसूला जाएगा। टैक्स जमा कराने के लिए शनिवार को भी कार्यालय खुला रहा। जिला परिवहन अधिकारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि वार्षिक कर 15 मार्च तक जमा कराए जा सकते है। टैक्स जमा कराने के लिए रविवार को भी कार्यालय खुला रहेगा। 15 मार्च की रात से परिवहन विभाग टैक्स जमा नहीं कराने वाले वाहनों को सीज की कार्रवाई शुरू करेगा। साथ ही टैक्स की निर्धारित पैनल्टी भी वसूलेगा। वाहन मालिक को भार वाहनों का टैक्स ऑनलाइन ई-ग्रास पोर्टल पर, परिवहन सेवा पोर्टल से ई-बैंकिंग सुविधा से जमा करवा सकता है साथ ही कार्यालय में जमा करवा सकते है।