- Hindi News
- National
- Kishangarh News Rajasthan News If You Go To The Vocal Ward In The Evening You Will Have To Cut A Long Circle
शाम को गायनिक वार्ड गए तो काटना पड़ेगा लंबा चक्कर
राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल के गायनिक वार्ड में शाम को सात बाद कोई मरीज और परिजनों आता है तो उसे लंबा सफर तय करना पड़ेगा। स्टाफ नहीं होने से अस्पताल प्रशासन द्वारा रात के समय गायनिक वार्ड में प्रवेश का मुख्य दरवाजे को बंद कर दिया जाता है। अब इमरजेंसी में भी गायनिक वार्ड में मरीज को लेकर आए
तो प्रवेश के लिए आपातकालीन यूनिट से होकर ही जाना पड़ेगा। अस्पताल की रात्रि व्यवस्था से मरीज और परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
जानकारी के अनुसार अस्पताल में चौकीदार और सुरक्षा गार्ड की कमी है। अन्य नर्सिंग स्टाफ और वार्ड बॉय की भी शॉर्टेज होने के कारण शाम 7 बजे गायनिक वार्ड के मुख्य द्वार को बंद कर दिया जाता है। यह दरवाजा अगले दिन सुबह 7.30 बजे खुलता है। शाम 7 बजे के बाद गायनिक वार्ड या अन्य वार्डों में आने जाने के लिए मुख्य मार्ग की बजाय आपातकालीन यूनिट से होकर गुजरना होता है।
आपातकालीन यूनिट के भीतर से भी मरीज को जनरल, सर्जिकल वार्ड, एक्सरे विभाग, सोनोग्राफी कक्ष, पीएमओ कक्ष से होकर गायनिक वार्ड में पहुंचना होता है। इस प्रक्रिया में करीब 100 कदम से ज्यादा चलना पड़ता और पहुंचने में दस मिनट का समय लग जाता है। गायनिक वार्ड में भर्ती प्रसूताओं के परिजनों को रात बिरात अस्पताल से बाहर आने जाने में बार-बार घूमकर सफर तय करना होता है। इससे मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गायनिक वार्ड के मुख्य द्वार पर लगा ताला।