- Hindi News
- National
- Kishangarh News Rajasthan News Indra Indrani Offered Arghya In Mandal Vidhan
इंद्र-इंद्राणियों ने मंडल विधान में चढ़ाए अर्घ्य
श्री आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायत के तत्वावधान में हाउसिंग बोर्ड स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर में श्री मज्जिनेन्द्र जिन बिंब वेदी प्रतिष्ठा, कलशारोहण एवं ध्वजारोहण महामहोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रातः विधि विधान व मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक, शांतिधारा की गई। प्रतिष्ठाचार्य बा. ब्र. प्रदीप भैया सुयश के निर्देशन में मंदिर परिसर में याेग मंडल विधान किया गया एवं मंगल कलश की स्थापना की गई। हवन में आहुतियां देते हुए मंदिर व शिखर की शुद्धि की गई। इसके अलावा संस्कार आदि कार्यक्रम में अनेक श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ भाग लिया। शाम को महा आरती हुई। इस अवसर पर अजीत दोसी, अशोक पाटनी, सुशीला पाटनी, सुरेश पाटनी, शांता पाटनी, पदम पाटोदी, आनंद बज, कमल गदिया, प्रकाश चंद गंगवाल, कैलाश चंद पहाड़िया, महावीर प्रसाद गंगवाल, अनिल सोगानी, राजेश बड़जात्या, राजेश पाटनी, निहालचंद बज, अशोक सेठी, गजेंद्र पाटनी, संजय सेठी अादि मौजूद थे।
आज के कार्यक्रम : वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन विभिन्न धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों के साथ होगा। जिसके तहत प्रातः 6 बजे मंगलाष्टक, दिगवर्धन, रक्षा मंत्र, शांति मंत्र, नित्य अभिषेक, शांतिधारा एवं विश्व शांति महायज्ञ, हवन किया जाएगा। अध्यक्ष अजीत दोसी ने बताया कि प्रातः 8 बजे डाक बंगले से श्रीजी की भव्य रथयात्रा प्रारंभ होगी जो मुख्य मार्गों से होते हुए हाउसिंग बोर्ड स्थित मंदिर पहुंचेगी जहां प्रातः 11 बजे शिखर कलश स्थापना, ध्वजारोहण, छत्र चंवर की स्थापना के पश्चात दोपहर 12:30 बजे श्रीजी को वेदी में विराजमान किया जाएगा।