- Hindi News
- National
- Kishangarh News Rajasthan News Isar Gangaur Tableau Will Be Out On March 27
27 मार्च को निकलेगी ईसर-गणगौर की झांकी
मदनगंज-किशनगढ़ | शहर में 27 मार्च को गणगौर पूर्व पर ईसर-गणगौर की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में विभिन्न तरह की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेगी। यह निर्णय अजमेर रोड डागा सदन में आयोजित गणगौर महोत्सव समिति की बैठक में लिया। बैठक में कार्यकारिणी अध्यक्ष मनोनित किया गया। बैठक में पूर्व पार्षद बनवारीलाल डागा को समिति अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में सांसद भागीरथ चौधरी, सभापति सीताराम साहू, सुधीर जैन, किशनगोपाल दरगड़, राजेंद्र दरड़ा, चंद्रप्रकाश चौरडिया, विनोद बंसल, विनोद बज, शिवर| लड्ढा, देवकीनंदन लखोटिया, नरेश जैन, सुभाष चौधरी, बंशीलाल विजयवर्गीय, नवर| साहू, गुमानमल चौरडिया, शशिकांत पाटोदिया, राधेश्याम गर्ग अादि मौजूद थे।