- Hindi News
- National
- Kishangarh News Rajasthan News Jln Hospital Sent To Glaucoma Potential 36 Patients
ग्लूकोमा संभावित 36 मरीजों को भेजा जेएलएन अस्पताल
राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल में चलाए जा रहे विश्व ग्लूकोमा सप्ताह के अंतर्गत की गई 429 मरीजों में 36 ग्लूकोमा संभावित मिले। प्राथमिक उपचार के लिए इन सभी को अजमेर जेएलएन इलाज के लिए भेजा गया। साथ ही अन्य मरीजों को ग्लूकोमा होने के कारण, लक्षण, दुष्प्रभाव व बचाव के बारे में जागरूक किया गया।
प्रभारी रश्मि नेवला ने बताया कि 8 से 14 मार्च तक ग्लूकोमा सप्ताह के अंतर्गत 429 मरीजों के नेत्र की जांच की गई। जिसमें काले पानी की संभावना वाले कुल 36 मरीजों को अजमेर मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भेजा गया। सात दिन चले कार्यक्रम में लोगों को नेत्र के अंदर बढ़े हुए दबाव काे सह ना पाने पर दृष्टि तंत्रिका (आप्टिक नर्व) क्षतिग्रस्त होने के बारे में विस्तार से बताया गया। इस वजह से दृष्टि कम होना या अंधापन की समस्या सामने आती है। शुरूआत में ही इसकी पहचान और उपचार से आप अपनी दृष्टि को बचा सकते है। डॉक्टरों ने बताया कि इस रोग की चपेट में आने वाले मरीज की रोशनी हमेशा के लिए चली जाती है अौर समय पर इलाज नहीं मिलने पर कभी वापस लौटकर नहीं आती। इस दौरान पीएमओ अशोक जैन, डॉ. रश्मि नेवला, नेत्र सहायक लक्ष्मी चौधरी, योगेश, डॉ. के.के. तनवानी, डॉ. सुरेंद्र, विनोद गोयल, राजकुमार जैन, सुनील बैरवा, मनीष जाखड़, कपिल, अमित शर्मा, रिंकू यादव, कैलाश यादव, वीरेंद्र चौधरी,
राजीव जैथलिया, कीर्ति मेहता, महेश, यशवंत झाकल सहित अन्य मौजूद थे।