पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टैक्स जमा कराने के आखिरी तीन दिन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परिवहन कार्यालय में पंद्रह मार्च तक जमा किए जाएंगे टैक्स

मदनगंज-किशनगढ़| परिवहन कार्यालय में भार वाले वाहनों के टैक्स जमा कराने के अंतिम तीन शेष है। इसके बाद टैक्स जमा नहीं कराने वाले वाहनाें को सीज किया जाएगा और उनसे जुर्माना वसूला जाएगा। जिला परिवहन अधिकारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि वार्षिक कर 15 मार्च तक जमा कराए जा सकते है। टैक्स जमा कराने के लिए शनिवार और रविवार को भी कार्यालय खुला रहेगा। 15 मार्च की रात से परिवहन विभाग टैक्स जमा नहीं कराने वाले वाहनों को सीज की कार्रवाई शुरू करेगा। साथ ही टैक्स की निर्धारित पैनल्टी भी वसूलेगा। वाहन मालिक को भार वाहनाें का टैक्स ऑनलाइन ई-ग्रास पोर्टल पर, परिवहन सेवा पोर्टल से ई-बैंकिंग सुविधा से जमा करवा सकता है या कार्यालय में जमा करवा
सकते है।

खबरें और भी हैं...