लायन्स क्लब क्लासिक ने वितरित किए चश्मे
मदनगंज-किशनगढ़ | लायन्स क्लब किशनगढ़ क्लासिक ने गुरूवार को 165 लोगों को नजर के चश्में वितरित किए।
क्लब के सचिव रमाकांत काबरा ने बताया कि 13 फरवरी को क्लब की ओर से नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर में चयनित 165 नेत्र रोगियों का जयपुर में सफल ऑपरेशन करवाया गया था। कटला बाजार अन्नक्षेत्र में आयोजित जांच शिविर में जिन लोगों के शिविर में ऑपरेशन किए गए उन्हें जांच के लिए बुलाया गया और जांच के बाद उन्हें नजर के चश्में एवं दवाएं वितरित की गई। 15 मार्च को एक और नेत्र जांच व लेन्स प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया जाएगा।