पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kishangarh News Rajasthan News M S Surajmal Tansukhray Selected As Super Hero At National Level

मैसर्स सूरजमल तनसुखराय का राष्ट्रीय स्तर पर सुपर हीरो के रूप में चयन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जेके सुपर सीमेंट के बिजनेस आर्गेनाइजर मैसर्स सूरजमल तनसुखराय का कंपनी की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर सुपर हीरो के रूप में चयन किया गया है।

फर्म के प्रतिनिधि समकित पहाड़िया ने सीमेंट लाइन में लगातार ग्रोथ का श्रेय अपने परिवार की इस बिजनेस में 75 वर्ष पुरानी साख को दिया। उन्होंने बताया कि समय के साथ नित नए परिवर्तन व नवाचार को अपनाते रहना हमारी कार्यशैली का हिस्सा है। बढ़ते बाजार के साथ उत्पन्न नित नई चुनौतियों का सहजता से सामना करना हमारी रुचि है। आज वे बाजार में मौजूद सभी सीमेंट कंपनियों में अजमेर जिले के सबसे बड़े डीलर हैं।

उन्होंने बताया कि उनकी व उनकी टीम की हमेशा यही कोशिश रहती है कि ग्राहक को बेहतर प्रोडक्ट सही समय पर एवं उचित मूल्य पर उपलब्ध करवाए जो कि हर व्यापारी का धर्म होता है। हाल ही में जे के सीमेंट ने जेके सुपर स्ट्रांग वेदर शील्ड के नाम से एक उत्कृष्ट प्रोडक्ट मार्किट में लॉन्च किया है, जो कि पूरी तरह से वाटरप्रूफ सीमेंट है। उनका लक्ष्य सीमेंट व्यापार में और नई ऊंचाई हासिल करना है। समय के साथ उन्होंने अपनी प्रोडक्ट लाइन में भी इजाफा किया है।

खबरें और भी हैं...